Aapka Rajasthan

Karoli दो दिन से लापता युवक का सुबह नेहरू पार्क में मिला शव

 
Karoli दो दिन से लापता युवक का सुबह नेहरू पार्क में मिला शव

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली दो दिन पहले घर से रिश्तेदारी में जाने की कहकर निकले युवक का शव शनिवार सुबह चौपड़ सर्किल के पास नेहरू उद्यान में मिला। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने शव की पहचान गंगापुरसिटी जिला के नादौती थाना क्षेत्र के गांव रौंसी निवास समयसिंह (33) पुत्र श्रीमोहन जाटव के रूप में की है। कोतवाली थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतक के छोटे भाई सुरेश जाटव ने कोतवाली थाने में मर्ग प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल विष्णु कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार समयसिंह गुरुवार को घर से एक रिश्तेदारी में जाने की कह कर निकला था। शनिवार सुबह पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो भेजने पर घटना का पता चला। छाटे भाई सुरेश ने बताया कि 6 माह पूर्व वाहन दुर्घटना में पैर में फ्रैक्चर आने से वह काम पर नहीं जा पा रहा था। परिजनों के आने पर दोपहर में डॉ. ओपी मीणा, डॉ. जेपी मीणा व डॉ. रामराज मीणा के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार युवक शुक्रवार देर शाम बयाना मोड़ के पास गश्ती दल को घूमता दिखा था।