Karoli साइकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे, योजनाओं की दी जानकारी
Dec 2, 2024, 19:15 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करोली उपखंड की ग्राम पंचायत रौंसी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मुयमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा नौवीं में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। वितरण समारोह में मुय अतिथि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन राहुल गोयल रहे एवं अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष महेंद्र मीना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय गांव के समाजसेवी हरवीर गुर्जर ने शिरकत की। इस मौके पर विद्यालय प्रशासन की ओर से 14 छात्राओं को निशुल्क साइकिल दी गई। वहीं राज्य सरकार की इस लैगशिप योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज मीना, उपप्राचार्य हंसराज मीना, व्यायाता लखनलाल मीना, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। साइकिल वितरण प्रभारी देशराज गुर्जर ने बताया कि 14 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।
गुढ़ाचंद्रजी. ढहरिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत डेढ़ दर्जन छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल पाकर छात्राएं खुश नजर आई। साइकिल वितरण योजना के तहत सरपंच प्रतिनिधि जगदीश सिंह राजपूत, उपसरपंच धर्म सिंह मीना, समाजसेवी रामसिंह मीना ने 18 बालिकाओं को साइकिलें सौंपी। वहीं सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने जाने में आसानी रहेगी। इस अवसर पर रामसहाय मीना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
