Aapka Rajasthan

Karoli अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, जलाएंगे दीपक

 
Karoli अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, जलाएंगे दीपक

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली यहां अग्रवाल सेवा सदन में सोमवार रात आयोजित अग्रवाल समाज की बैठक में 3 अक्टूबर को मनाई जाने वाले अग्रसेन जयंती की तैयारियों पर चर्चा की गई। समाज के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर मंगल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।इस मौके पर समाज अध्यक्ष रामगोपाल सेठ ने बताया कि अग्रसेन जयंती के मौके पर अग्रवाल सेवा सदन में समाज के संरक्षक मिट्ठनलाल बंसल, घासी सेठ, नेमीचंद गुप्ता सहित अन्य प्रबुद्धजनों की ओर से झंडा रोहण किया जाएगा।

इसके बाद अग्रवाल सेवा सदन से महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में समाज के सभी महिला पुरुष बच्चे शामिल होंगे। कलश यात्रा अग्रवाल सेवा सदन से प्रारंभ होकर खारवाड़वास, पुलिस चौकी, बस स्टैंड, मुय बाजार होते हुए वापस वहीं पहुंचेगी। जहां अग्रवाल समाज के लोगों की ओर से महाराज अग्रसेन की पूजा की जाएगी। इसके बाद सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर भगवान अग्रसेन की माला की बोली लगाई जाएगी। सामूहिक भोज भी आयोजित होगा। समाज अध्यक्ष ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। शाम के समय घरों पर दीपक जलाने का भी अनुरोध किया है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अनंत लाल गर्ग, हुकम बंसल, हरिमोहन मंगल, मनोज पंसारी, दीनदयाल गर्ग, नरेंद्र गुप्ता, पिंटू गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता सहित दो दर्जन से भी अधिक लोग उपस्थित रहे।