Karoli इलाज में लापरवाही का आरोप, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
परिजनों ने बताया कि 5 सितम्बर को गर्भवती मुस्कान को बुखार के चलते बाइपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन तक भर्ती रखने के बाद तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया। सांगानेरी गेट जनाना चिकित्सालय में प्रसव करवा उसे एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान सुबह मृत्य होने पर परिजन एम्बुलेंस से शव लेकर हिण्डौन आए और निजी अस्पताल के बाहर सडक़ पर शवशुदा एम्बुलेंस को आड़ी लगाकर महवा-करौली बाइपास पर जाम लगा दिया। इस दौरान परिवार और महताबपुरा से लोगों के पहुंचने से मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डीएसपी गिरधर सिंह व नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को सडक़ से हटाया। करीब एक घंटा बाद समझाइश कर शव को जिला चिकित्सालय पहुंचवाया। जहां सहायक उप निरीक्षक हरीसिंह ने पोस्टमार्टम करवाया। प्राथमिकी में जमील अहमद ने मृत्य के कारणों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कर्रवाई की मांग की है। साथ ही धरना प्रदर्शन के दौरान 4-5 लोगों के चोट आने व गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त होने आरोप लगाया है।
