Karoli 736 आवासों का होना है निर्माण, बढ़ रहा आवेदकों का इंतजार
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली शहर के रावण की रूंडी मैदान में मुयमंत्री जन आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण साढ़े सात वर्ष बीतने के बाद भी अधूरा है। निर्माण कार्य की कछुआ चाल के चलते 91 माह में 50 फीसदी काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में निर्माण की समय सीमा से 3 वर्ष निकलने के बाद भी आवेदकों को अपने आशियाने का सपना दूर की कौड़ी बना हुआ है। दरअसल राज्य सरकार ने वर्ष 2017 आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार व अल्प आय वर्ग के लिए कम कीमत मकान उपलब्ध कराने को अर्फोडेबल हाउसिंग पॉलिसी शुरू की थी। इसके तहत नगर परिषद क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 544 व अल्प आय वर्ग के लिए 272 चार मंजिला बुनियादी सुविधाओं से युक्त लेट्स के निर्माण की स्वीकृति जारी गई। इसके लिए नगरपरिषद ने रावण की रुण्डी के मैदान (पशु मेला ग्राउंड) को चिह्नित किया गया।
जहां राज्य सरकार द्वारा 22 मार्च 2018 को जयपुर की शिल्पा कंस्ट्रेक्शन कपनी को 27 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपए की लागत से कुल 736 आवासों के निर्माण का कार्यादेश जारी किया था। जिसमें निर्माण एजेंसी ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के 576 व अल्प आय वर्ग के 160 आवासों के निर्माण का काम लिया। उस दौरान 48 माह की कार्य अवधि तय की गई थी। यानी 20 फरवरी 2021 को भवनों का निर्माण कार्य पूरा होना था। लेकिन नियमित निरीक्षण में ढिलाई के चलते साढ़े सात वर्ष बीतने के बाद भी कार्य पचास प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है। स्थिति यह है कि कई ब्लॉकों में आवासों के ढांचे के नाम पर पिलर की खड़े किए गए हैं। जिन पर तीन वर्ष बाद भी छत और दीवारों का निर्माण नहीं हुआ है। कइयों बार निर्माण अवधि बढ़ाने के बाद भी निर्माण कार्य को रतार नहीं मिली है। कार्य की ऐसी ही चाल रही तो आवासों का निर्माण आगामी कई माह में भी पूरा होने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में अपने आशियाने की तमन्ना में लैट्स के आवेदन की किश्त जमा करा रहे लोगों का मोह भंग हो रहा है। काफी लाभार्थियों के किश्त जमा नहीं कराने से आवास योजना में फिर से लॉटरी निकालने की नौबत आ रही है।
सड़क न रोड लाइट
रावण की रुंडी आवास योजना में आवासों के अधूरे होने के साथ अब तक जनसुविधाएं भी नहीं जुटाई गई हैं। आवासीय योजना में सड़क रोड लाईट, पार्क आदि मूलभूत सुविधाएं भी विकसित किया जाना शामिल है। लेकिन साढ़े 7 वर्ष बीतने के बाद भी मौके पर सड़क , रोशनी सहित अन्य जनसुविधाओं पर कार्यारंभ नहीं हुआ है। गौरतलब है कि आवास योजना में एलआईजी वर्ग के लिए 515 वर्ग फीट का 2 बीएचके व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 342.5 वर्ग फीट में एक बीएचके प्लैट्स का निर्माण होना है।
