Karoli 321 पुलिसकर्मियों की 53 टीमों ने एरिया डोमिनेशन के तहत 234 स्थानों पर दी दबिश
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर 321 पुलिस कर्मियों की 53 टीमों ने 77 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 53 टीमों ने अलग अलग 234 स्थानों पर दबिश दे कर कार्रवाई को अंजाम दिया है।करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया की कार्रवाई टीम में करीब 321 पुलिस कर्मी सहित अधिकारी शामिल थे। इसके तहत 22 शातिर इनामी, 22 गिरफ्तारी व स्थाई वारंटी, 1 इनामी अपराधी 7 गंभीर अपराधी, 11 सामान्य अपराधी, 12 अपराधियों को आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस, अवैध शराब सहित विभिन्न मामलों 77 को गिरफ्तार किया है।

एसपी ने बताया कि जिले में डोमिनेशन की कार्रवाई की गई है। टीमों ने एक साथ अलग-अलग क्षेत्र में 234 स्थान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान हार्ड कोर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, इनामी, फरार, वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 30.04 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आबकारी अधिनियम में मामले 6 दर्ज कर 1796 पब्बा अवैध देशी शराब एवं 14 पब्बा ऑरेंज विंटेज जब्त किए तथा 6 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आगे भी जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
