Aapka Rajasthan

Karoli अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मामला दर्ज

 
Karoli अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मामला दर्ज

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली पुलिस ने बनास नदी से अवैध बजरी का खनन और परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करौली के सपोटरा थाना पुलिस ने बनास नदी से अवैध बजरी का खनन और परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। मामले में दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बनास नदी से अवैध बजरी का खनन और परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

सपोटरा थाना एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बजरी के अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस की ओर से जगह-जगह नाकाबंदी और गश्त की जा रही है। गठित टीम के एएसआई हरवीर सिंह, कॉन्स्टेबल हरकेश, त्रिलोक गश्त करते हुए क्षेत्र के श्मशान घाट के पास चौडागांव पहुंचे, जहां नाकाबंदी में अबैध बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले। पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपी चेतराम (32) पुत्र राम खिलाड़ी मीना निवासी खिरखिडी थाना सपोटरा और धर्म सिंह उर्फ धरमू (25) पुत्र कैलाश मीना निवासी खिरखिडा थाना सपोटरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। सपोटरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।