Aapka Rajasthan

Karoli 12.33 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

 
Karoli 12.33 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली की लांगरा थाना पुलिस ने स्मैक के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 12.33 ग्राम स्मैक और सप्लाई के काम में ली जा रही बाइक जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों से स्मैक बिक्री के 47 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। आरोपी लांगरा थाना क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्मैक की सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से स्मैक को लेकर पूछताछ कर रही है।

लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव बसवाल ने बताया कि आरामपुर और मारकापुरा तिराहा क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी। तिराहे पर वाहन चेकिंग और नाकाबंदी के दौरान मारकापुरा की ओर से एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। बाइक को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर और पीछे बैठा व्यक्ति दोनों घबरा गए। दोनों को घेरकर पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में पुलिस को संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने बाइक सवार का नाम पता पूछा तो आरोपी ने अपना नाम अकलेश (55) पुत्र भगवती निवासी बटदा और दूसरे ने धर्म सिंह (28) पुत्र बद्री निवासी सांथलपुर थाना लांगरा बताया। संदिग्ध गतिविधियां होने के कारण पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली। दोनों की तलाशी में आरोपियों के पास कुल 12.33 ग्राम स्मैक, बिक्री के 47 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सप्लाई के काम में ली जा रही बाइक को भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान थाना अधिकारी के साथ कॉन्स्टेबल भूपेंद्र, देवेंद्र, जितेंद्र सिंह, विश्राम, नरेंद्र शामिल रहे।