करौली की महिला का दिल्ली ले जाकर किया रेप 75 हजार रुपए और मोबाइल भी छीना, जानिए क्या है पूरा मामला
करौली न्यूज़ डेस्क - करौली में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को मायके छोड़ने के बहाने दिल्ली ले गया। वहां उसने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कुडगांव थानाधिकारी चंचल शर्मा के अनुसार पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि 26 दिसंबर को आरोपी विकास (22) उसे मायके छोड़ने के बहाने बस में बैठाकर ले गया। वह उसे दिल्ली ले गया।
वहां उसने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। उससे 75 हजार रुपए और स्मार्टफोन भी छीन लिया। पुलिस ने कई जगह दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
