Aapka Rajasthan

Karauli तीन लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर हिरासत में

 
Karauli तीन लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर हिरासत में 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली की सदर थाना पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से जब्त की गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सदर थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने बताया कि नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्कर रामवीर गुर्जर (33) पुत्र दूल्हे राम गुर्जर निवासी टीकेत पुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी में 13 ग्राम स्मैक भी जब्त की है। पुलिस स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थाना अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान पांचना बांध से निकलने वाली नहर के पास सैंगर पुरा रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक आता हुआ दिखा। बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेरकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी में आरोपी युवक के पास 13 ग्राम स्मैक मिली।