Karauli अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
करौली न्यूज़ डेस्क, हिंडौन सिटी के सौरभ टीटी कॉलेज खेड़ा में कोटा विश्वविद्यालय की पुरुष व महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को मैच के साथ समापन समारोह हुआ। जिसमें विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली एजुकेशन सोसायटी के सचिव महेश बेनीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सौरभ सिंघल ने की। आयोजन सचिव प्रियकांत बेनीवाल व मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि 6 नवंबर से होने वाली अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में सौरभ परिसर में आयोजित फाइनल मैच से पहले कोटा विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डॉ. आशीष यादव, आयोजन अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, देवी सहाय शर्मा, आयोजन सचिव प्रियकांत बेनीवाल महावीर जी ब्लॉक प्रभारी भगत सिंह बेनीवाल,
सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और टॉस उछालकर औपचारिक मैच की शुरुआत की। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच कौटिल्य महाविद्यालय कोटा व मां भारती कॉलेज कोटा के बीच हुआ। इस मैच में कौटिल्य कॉलेज के कप्तान राहुल चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में गेंदबाज निक्की के दो मेडन ओवर और चार विकेट की बदौलत कौटिल्य कॉलेज कोटा ने मां भारती महाविद्यालय कोटा को 18 रन से हराकर अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना। सिक्स-ए-साइड क्रिकेट में महिला वर्ग के फाइनल मैच में अग्रसेन महाविद्यालय हिंडौन ने निर्मल महाविद्यालय हिंडौन सिटी को हराकर चैंपियन बना। इसी तरह पुरुष वर्ग के मैच में राजकीय महाविद्यालय बारां ने भगवती महाविद्यालय गंगापुर को हराकर चैंपियन बना।
