Aapka Rajasthan

Karauli में कांवरियों का स्वागत किया , गूंजे भोले के जयकारे

 
Karauli में कांवरियों का स्वागत किया , गूंजे भोले के जयकारे

करौली न्यूज़ डेस्क, हिंडौन में युवा कांवड़िया भक्त मंडल द्वारा पहली बार शुरू की गई कांवड़ यात्रा शुक्रवार को सोरोंजी से गंगाजल लेकर मंडावरा रोड बाईपास स्थित मंदिर पर पहुंची। जहां शिव भक्तों ने भक्तिमय माहौल में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वहीं स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

सौरोंजी से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने विधि विधान व मन्त्रोच्चार से से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान मन्दिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। मंडल के अमन मुदगल ने बताया कि भक्त मंडल द्वारा यह पहली बार डाक कांवड़ यात्रा रही। जिसमें भक्त मंडल के 35 सदस्य सौरोंजी से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए थे। कावड़ यात्रा में शामिल अमन मुद्गल, रविन्द्र गुर्जर, मोहन गुर्जर, वीर सिंह, वचन सिंह, उधम सिंह, पुनीत मुद्गल व बाबा गुर्जर आदि शामिल हुए।