Karoli में कनिष्क ने निकाली बरघोड़ा यात्रा, भगवान महावीर के लगे जयकारे
करौलीन्यूज़ डेस्क, करौली मुमुक्षु कनिष्का का करौली में बैंड बाजों के साथ धूमधाम से वरघोड़ा निकाला गया। शहर के सत्यवती विहार से भगवान महावीर के जयकारों के साथ बरघोड़ा यात्रा शुरू हुई।दीक्षार्थी कनिष्क एक आकर्षक सजे वाहन में सवार थी। बैंड वादक भजनों की मधुर ध्वनि बिखेर रहे थे। सकल जैन समाज के महिला-पुरुष जिनेंद्र के जयकारे लगाते और भजन गाते चल रहे थे। बरघोड़ यात्रा गुलाब बाग, हॉस्पिटल रोड, हिंडौन गेट, चौधरी पाड़ा, फूटा कोट, बड़ा बाजार सहित मुख्य मार्गों से होकर जैन धर्मशाला पहुंची, जहां सकल जैन समाज द्वारा मुमुक्षु कनिष्का का स्वागत किया। इस दौरान गूंज रहे जयकारों से क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया।

अलवर के बड़ौदा निवासी कनिष्का (21) छोटी सी आयु में दीक्षा ले रही है। कनिष्का ने बताया कि आचार्य भगवंत 1008 श्री हीराचंद महाराज की प्रेरणा से वो दीक्षा ले रही है। कनिष्का वर्तमान में सरलेशप्रभा महाराज की सेवा में है और कनिष्का का दिसंबर महीने में जोधपुर में दीक्षा समारोह होगा।
