Karoli टोडाभीम में भारत बंद का असर, नहीं खुले बाजार
Aug 21, 2024, 14:30 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ आज टोडाभीम में भारत बंद का व्यापक असर है। कस्बे के बाजार पूरी तरह बंद है। मंगलवार को कस्बे में प्रचार अभियान के माध्यम से दुकानदारों को इस बंद की जानकारी दी गई थी। फल, सब्जी और अन्य सभी दुकानों को बंद रखने का अनाउंसमेंट किया गया, जिसका असर आज स्पष्ट रूप से दिखा। पूरे टोडाभीम में फल, सब्जी और अन्य सभी दुकानें पूरी तरह से बंद है।

उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में, कस्बे के लोग आज बाजार में रैली निकालेंगे। रैली के बाद दोपहर 3 बजे उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। लोगों द्वारा इस फैसले के खिलाफ दिनभर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
