Aapka Rajasthan

राजस्थान के इस जिले में रोजाना शोरूम में आकर सेठानी की तरह बैठ जाती है गाय, दैवीय चमत्कार या कुछ और आखी क्या है रहस्य

 
राजस्थान के इस जिले में रोजाना शोरूम में आकर सेठानी की तरह बैठ जाती है गाय, दैवीय चमत्कार या कुछ और आखी क्या है रहस्य 

करौली न्यूज़ डेस्क - भक्त प्रहलाद की नगरी के नाम से विख्यात हिंडौन सिटी में इन दिनों एक अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। वीआईपी कॉलोनी स्थित एक साड़ी शोरूम में पिछले 50 दिनों से एक गाय आकर शांति से बैठ रही है। यह नजारा इतना अनोखा है कि इसे देखकर राहगीर और ग्राहक अचंभित हो रहे हैं। कई लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं और गाय को देखने के लिए दुकान पर उमड़ रहे हैं।

शोरूम में बैठी गाय कौतुहल का विषय बनी
हिंडौन सिटी के वीआईपी कॉलोनी स्थित काकू साड़ी सेंटर में यह अजीबोगरीब लेकिन दिलचस्प नजारा देखने को मिल रहा है। शोरूम मालिक राजेंद्र गोयल के अनुसार यह गाय बिना किसी रोक-टोक के अपने आप उनकी दुकान में प्रवेश कर जाती है और चुपचाप बैठ जाती है। खास बात यह है कि शोरूम में बैठने के बावजूद गाय किसी तरह की गंदगी नहीं फैलाती और न ही किसी को कोई असुविधा होती है। वह वहां सिर्फ 2 से 3 घंटे ही रहती है और फिर खुद ही चली जाती है।

दुकान मालिक ने इसे सौभाग्य बताया। शोरूम में आने वाले ग्राहक भी यह नजारा देखकर हैरान हैं, लेकिन किसी को कोई परेशानी नहीं है। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि यह कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि दैवीय संकेत है। शोरूम के मालिक राजेंद्र गोयल कहते हैं, गौ माता का मेरी दुकान में आकर बैठना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं इसे अपने लिए सौभाग्य और आशीर्वाद मानता हूं। ऐसा लगता है मानो गौ माता के शुभ संकेत स्वयं मेरी दुकान पर पड़ रहे हैं।