Aapka Rajasthan

राजस्थान के इस जिले में ठंडक के चक्कर में अस्पताल पहुंचे 6 लोग, कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद अचानक बिगड़ी तबियत

 
राजस्थान के इस जिले में ठंडक के चक्कर में अस्पताल पहुंचे 6 लोग, कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद अचानक बिगड़ी तबियत 

करौली के हिंडौन रोड स्थित जंगीनपुरा गांव में कोल्ड ड्रिंक पीने से 6 लोग बीमार हो गए। इनमें पांच महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। बुधवार रात बंधन, मुस्कान, पूनम, रीना और रुचि ने एक साथ कोल्ड ड्रिंक पी थी। कुछ देर बाद सभी को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजन तुरंत सभी को करौली के सरकारी अस्पताल ले गए। पांच महिलाओं का करौली अस्पताल में उपचार किया गया।

बच्चे को एमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि किसी में भी गंभीर जहर के लक्षण नहीं दिखे हैं। सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने मरीजों को अधिक तरल पदार्थ लेने, हल्का भोजन करने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।