Aapka Rajasthan

करौली जिले में भात भरने गए परिवार के घर पर हुई लूट, चोरो ने लाखों के जेवरात और कैश पर किया हाथ साफ़

 
करौली जिले में भात भरने गए परिवार के घर पर हुई लूट, चोरो ने लाखों के जेवरात और कैश पर किया हाथ साफ़ 

करौली न्यूज़ एसक - करौली में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आशीर्वाद मैरिज गार्डन के पास स्थित केशव गौड़ के मकान से चोरों ने 7 लाख रुपए से अधिक का माल चोरी कर लिया। घटना शनिवार को उस समय हुई जब केशव गौड़ का परिवार भात देने के लिए हिंडौन में एक शादी समारोह में गया हुआ था। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया।

उन्होंने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व 3 लाख 50 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। परिवार को चोरी का पता तब चला जब वे शादी से लौटे। घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने तुरंत करौली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की तलाश कर रही है।