Karoli योजना मेें स्वेच्छा से नहीं हटवाया नाम तो की जाएगी वसूली
करौली न्यूज़ डेस्क, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठा रहे सक्षम व्यक्तियों को अब स्वेच्छा से नाम हटवाने के लिए गिप अप अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत सक्षम व्यक्तियों (परिवार) द्वारा नाम नहीं हटवाने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। जिला रसद अधिकारी देवराज रवि ने बताया कि सक्षम व्यक्ति योजना के लाभ का स्वेच्छा से त्याग करें। राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सक्षम व्यक्तियों को स्वेच्छा से योजना से नाम हटवाने के लिए गिप अप अभियान चलाया जा रहा है। 31 जनवरी 2025 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान यदि सक्षम व्यक्ति अपने नाम नहीं हटवाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। योजना में चयनित सक्षम व्यक्तियों के नाम स्वेच्छा से हटाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा गिप अप अभियान चलाया चलाया गया है।
अभियान का उद्देश्य अपात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। अभियान के तहत आयकरदाता, चौपहिया वाहनधारक अपना नाम योजना से पृथक करवा सकते हैं। सरकारी कर्मचारी या अन्य सक्षम व्यक्ति अपने क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदार के पास जाकर निर्धारित फार्म भरकर योजना से अपना नाम हटवा सकते हैं। नाम हटाने का यह फॉर्म जिले की सभी उचित मूल्य दुकान पर उपलब्ध है। 31 जनवरी तक नाम नहीं हटवाने वाले अपात्र अथवा सक्षम व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों से उनके द्वारा लिए गए खाद्यान्न की बाजार दर से वसूली की जाएगी।
