Aapka Rajasthan

Karoli बाईपास बने तो मिले जाम की समस्या से निजात, वर्षों से हो रही परेशानी

 
Karoli बाईपास बने तो मिले जाम की समस्या से निजात, वर्षों से हो रही परेशानी

करौली न्यूज़ डेस्क, यहां उपखण्ड मुयालय पर बाईपास निर्माण के अभाव में आमजन को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बाईपास का निर्माण हो तो संचालित यातायात को जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। सोमवार को रक्षा बंधन त्योहार पर दिनभर जाम से लोग परेशान रहे। कस्बे के मध्य होकर नादौती से गुढ़ाचन्द्रजी सिकंदरा, श्रीमहावीर जी, गंगापुर सिटी, गढ़खेड़ा गढ़मोरा आदि प्रमुख मार्गों पर संचालित वाहनों की निकासी पंचायत समिति तिराहे से लेकर एसबीआई बैंक, मुय बाजार के लगते हुए चिकित्सालय मार्ग पर होकर होती है। इस बीच सड़क की पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने से आए दिन यातायात बाधित रहता है। यहीं नहीं बस स्टेण्ड पर लगने वाले जाम व बाईपास निर्माण की समस्या से गत करीब डेढ़ दशक से लोग सरकार व आमजन को अवगत करा रहे हैं, लेकिन आज तक ध्यान नहीं दिया गया है

फाइलों में दब गया प्रस्ताव: जाम की समस्या से स्थायी निजात के लिए वर्ष 2014 - 15 में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से नादौती गैस गोदाम से कैमरी भूतों का पुरा होते हुए भीलापाडा मार्ग व गंगापुर रोड से सिद्ध बाबा के स्थान से होते हुए धौंकनाथ बालाजी मंदिर के सामने तक बाईपास निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया। लेकिन राजनीतिक कारण से प्रस्ताव फाइल में दब गया। लोगों ने बताया कि बाईपास बनने के बाद ही जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।

त्योहारों पर रहती भीड़, होती दिक्कत

त्योहारों पर बाजार में भीड़ बहुत रहती है। इस दौरान जाम की समस्या अधिक होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर माह कोई न कोई त्योहार आते रहते हैं। ऐसे में बाजार में भीड़ उमड़ती है। उपखण्ड मुयालय पर होने वाली जनसुनवाई व थाने में सीएलजी बैठकों में भी जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा।