Aapka Rajasthan

Karoli नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 211 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

 
Karoli नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 211 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

करौली न्यूज़ डेस्क, दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी के चन्द्रावली सिद्धोमल जैन अस्पताल एवं प्रसूति गृह में महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। शिविर का उद्घाटन प्रबंधकारिणी अध्यक्ष सुधांशू कासलीवाल , पीके जैन के कमलों द्वारा किया गया। क्षेत्र के व्यवस्थापक नेमी कुमार पाटनी व विकास पाटनी ने बताया कि शिविर में दिल्ली के चिकित्सकों ने 211 मरीजों के नेत्रों व स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क परामर्श दिया। चंद्रावली सिद्धोमल जैन अस्पताल व प्रसूति गृह में आयोजित हो रहे दो दिवसीय शिविर में अध्यक्ष सुधांशू कासलीवाल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है।

जिसके तहत महावीर इंटरनेशनल कार्य कर रहा है। जो कि देशभर में शिविरों का आयोजन करता है। महावीर इंटरनेशनल के अशोक जैन, एसके जैन ने संगठन के प्रयासों से चिकित्सा क्षेत्र में चल रहे कार्यों के बारे में बताया। आगामी समय में किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भगवान महावीर की पावन भूमि पर विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मौके विशेषाधिकारी विकास पाटनी, महावीर इंटरनेशनल के अनिल जैन, एसके जैन, गजेद्र शर्मा सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।