Aapka Rajasthan

Karoli शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, सजाई झांकी

 
Karoli शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, सजाई झांकी
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सावन माह के दूसरे सोमवार को सपोटरा क्षेत्र के युवाओं ने ग्राम पंचायत एकट के गांव खूबपुरा के समीप त्रिवेणी संगम पर स्थित चोंच वाले महादेव मन्दिर से कावड़ भरकर रामठरा महादेव मन्दिर शिवजी का अभिषेक किया। उससे पहले शिवभक्तों ने कावड़ यात्रा निकाली। जहां कावडिय़ों का सपोटरा क्षेत्र के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। खूबपुरा गांव के समीप चोंच वाले महादेव मन्दिर से रवाना हुई कावड़ यात्रा में जयकारे गूंज उठे। कावड यात्रा का ध्वज बाजना ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि गिर्राज मीना लेकर चल रहे थे। शिव भक्त मण्डल कमेटी के राधारमण शुक्ला, दीपक गौत्तम, दिनेश सैन, बबूल चौधरी, गौरीशंकर शर्मा, भवानी आदि ने बताया कि कावड़ यात्रा में 71 कावड़िये शामिल हुए। सपोटरा क्षेत्र के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अल्पाहार की व्यवस्था की। रामठरा स्थित शिवालय पर पहुंचकर शिवभक्तों ने प्रतिमा का अभिषेक किया। शिवजी की सामूहिक पूजा अर्चना की गई। कावड यात्रा के दौरान सपोटरा, रामठरा, कावंटी, बूकना, निशाना, मांगरोल आदि के श्रद्धालु शामिल हुए।

गुढ़ाचंद्रजी. सावन माह में शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।

सावन के दूसरे सोमवार को महादेवजी की पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान भोलेनाथ का गंगाजल व दूध से अभिषेक किया गया। कई भक्त हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक स्थलों से गंगाजल लेकर आए। जिससे महादेव का अभिषेक किया गया। सावन के वन सोमवार को सुबह से ही शिवालय में भक्तों का तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में महादेवजी को बिल्वपत्र अर्पित किए गए। शिव भक्तों ने उपवास रखा। इस मौके पर शिवालयों में भोलेनाथ की झांकी सजाई गई।