Aapka Rajasthan

राजस्थान में दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी! इस योजना के तहत मिलेगी फ्री स्कूटी, जानिए कबतक कर सकते है आवेदन ?

 
राजस्थान में दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी! इस योजना के तहत मिलेगी फ्री स्कूटी, जानिए कबतक कर सकते है आवेदन ?

राजस्थान सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए एक महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य चलने में असमर्थ दिव्यांगों को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है। आपको बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इच्छुक और पात्र आवेदक 15 मई तक इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में आवेदन प्रक्रिया में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में पात्र अभी भी जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर दें। इस योजना के तहत इस बार प्रदेश भर में 2000 दिव्यांगजनों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।

इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के तहत उन दिव्यांगजनों को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी जो या तो किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में पढ़ रहे हैं या किसी रोजगार से जुड़े हैं। जानकारी के अनुसार योजना का लाभ उन लोगों को भी दिया जाएगा जो नियमित रूप से शैक्षणिक या व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हैं। लेकिन शारीरिक विकलांगता के कारण उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए विशेष प्रावधान किया है। योजना के तहत इस वर्ष करीब 2,000 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना के लिए यह पात्रता जरूरी
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। लाभार्थी राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए। साथ ही लाभार्थी किसी कॉलेज में अध्ययनरत या किसी रोजगार में कार्यरत होना चाहिए। जिन दिव्यांगजनों ने पहले आवेदन किया है, लेकिन उन्हें स्कूटी नहीं मिल पाई है, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं।