Aapka Rajasthan

राजस्थानी गाने पर गोलमा देवी के धमाकेदार ठुमकों ने मचाया धमाल! देखकर किरोड़ीलाल मीणा भी रह गए हैरान, VIDEO वायरल

 
राजस्थानी गाने पर गोलमा देवी के धमाकेदार ठुमकों ने मचाया धमाल! देखकर किरोड़ीलाल मीणा भी रह गए हैरान, VIDEO वायरल 

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना की पत्नी गोलमा देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व मंत्री गोलमा देवी एक समारोह के दौरान महिलाओं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। मामला करौली जिले के टोडाभीम के रायसना गांव का है। यहां हाल ही में एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में चयनित एक युवक के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान गोलमा देवी का राजस्थानी गाने पर डांस का वीडियो भी वायरल हुआ।

महिलाओं के मंच पर चढ़ गईं गोलमा देवी

कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचीं पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने सबसे पहले युवाओं को सम्मानित किया। फिर मंच पर बज रहे डीजे की धुन और महिलाओं का डांस देखकर वह खुद को रोक नहीं पाईं। वह भी मंच पर चढ़ गईं और महिलाओं के साथ डांस करने लगीं।

सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है

इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने गोलमा देवी का यह वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोलमा देवी न सिर्फ डांस का लुत्फ उठा रही हैं, बल्कि वहां मौजूद लोग भी उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। फिलहाल गोलमा देवी के डांस ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।