Aapka Rajasthan

Karoli सदस्यों के नहीं आने से साधारण सभा स्थगित, 2 सदस्य ही पहुंचे

 
Karoli सदस्यों के नहीं आने से साधारण सभा स्थगित, 2 सदस्य ही पहुंचे

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला परिषद साधारण सभा की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। जिला परिषद साधारण सभा की बैठक को लेकर करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने प्रशासन पर मनमानी करके स्थगित करने का आरोप लगाया है।मामले को लेकर जिला परिषद सीईओ का कहना है कि निर्धारित समय से 45 मिनट तक मात्र दो सदस्य ही बैठक में पहुंचे थे। जिसके कारण कोरम पूरा नहीं हुआ और बैठक को स्थगित करना पड़ा। मामले में जिला प्रमुख शिमला देवी ने कहा कि मुझे तो अधिकारियों ने कहा कि टाइम हो गया। उन्होंने बताया कि बैठक के निर्धारित समय बीतने के बाद भी दो ही सदस्य मौके पर पहुंचे थे। जिसके चलते बैठक को स्थगित कर दिया। बाद में कुछ सदस्य और सांसद जिला परिषद पहुंचे और बैठक को पुनः आयोजित करने की मांग की। इस दौरान कुछ सदस्यों का आरोप है कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए जाने थे। इस कारण प्रशासन के दबाव में बैठक को स्थगित कर दिया गया।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे बुलाई गई थी, लेकिन 1 बजकर 15 मिनट तक बैठक में कोई नहीं पहुंचा। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज गुर्जर, जिला परिषद सीईओ उदय भानू चारण सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जिला प्रमुख शिमला देवी सहित दो सदस्य ही बैठक में पहुंचे। जिसके चलते कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित कर दिया गया। बाद में पहुंचे सांसद और कुछ सदस्यों ने आमजन की समस्याओं को दरकिनार करते हुए मनमानी तरीके से बैठक स्थगित करने का आरोप लगाया था। सांसद सहित सदस्यों ने आरोप लगाया कि बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है। जिसके चलते बैठक में समय पर पहुंचना संभव नहीं हो पाया, लेकिन आमजन की समस्याओं को दरकिनार करके बैठक स्थगित करना गलत है।