Aapka Rajasthan

Karoli एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

 
Karoli एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली हिंडौन की नई मंडी थाना पुलिस की टीम ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें एटीएम बदलकर ठगी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न बैंक शाखाओं के 45 एटीएम कार्ड और तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं।थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि आरोपी सोनू को जयपुर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस गिरोह का मुखिया मुश्ताक जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य रीको क्षेत्र में वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ रीको क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास दबिश देकर नदबई के कटारा निवासी सोनू पुजारी और सेवर के रामपुरा निवासी वीरेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान सोनू के पास एक मोबाइल, विभिन्न बैंक शाखाओं के 35 एटीएम कार्ड मिले। वहीं दूसरे आरोपी वीरेंद्र उर्फ ​​खेमी की तलाशी के दौरान 2 मोबाइल और 10 एटीएम कार्ड जब्त किए गए।

जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के 3 एटीएम कार्ड, एसबीआई बैंक के 3 एटीएम कार्ड, एक्सिस बैंक के 2 एटीएम कार्ड, केनरा बैंक के 2 एटीएम कार्ड मिले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एटीएम बूथों से मौका मिलते ही वे लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उसी बैंक का एटीएम कार्ड दे देते थे और उनके एटीएम कार्ड का पासवर्ड लेकर दूसरे स्थान से एटीएम बूथ और पीओएस मशीन से पैसे निकाल लेते थे। आरोपियों ने बताया कि मुश्ताक निवासी पलवल हरियाणा ने वर्ष 2022 से अब तक मानसरोवर, मुहाना, जोतवाड़ा, सनसिटी, हरमाड़ा, 220 फीट अजमेर रोड जयपुर में एटीएम बदलकर रुपए निकाले। इसके बाद अगस्त 2022 से रूपवास, बयाना, रुदावल, चिकसाना जिला भरतपुर, किरावली, फतेहपुर, बिचपुरी, जगनेर, आगरा शहर, जिला आगरा, बाडी, बसेड़ी, धौलपुर कस्बा, हिंडौन कस्बा, करौली कस्बा जिला करौली में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की है। कार्रवाई में जोगेंद्र व योगेंद्र की विशेष भूमिका रही।