Karoli आकर्षक रोशनी से जगमगा रहे गणेश पंडाल, उमड़ रही भक्ति
इसी प्रकार यहां सायनाथ खिड़किया बाहर समस्त श्री गणेश भक्त मंडल सायनात खिड़किया के तत्वावधान में गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है। आयोजन के तहत भगवान गजानन की प्रतिमा की स्थापना कर भव्य दरबार सजाया हुआ है। जहां नियमित रूप से आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन स्थल पर झांकियों भी सजाई जा रही हैं। मंडल सदस्यों के अनुसार 13 सितम्बर को विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जबकि उससे पहले 11 सितम्बर को महाआरती और भगवान को छप्पनभोग लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार गणेश भक्त मंडल हटरिया चौराहे स्थित सैन बिहारीजी मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है। समिति के संजय, राहुल आदि ने बताया कि 11 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।इसी प्रकार यहां चौबेपाड़ा में नवलबिहारीजी मंदिर के पास गणेश भक्त मण्डल चौबेपाड़ा की ओर से गणपति स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सजे-धजे पांडाल में भगवान गणपति की बड़ी प्रतिमा विराजमान है।समिति के देवेन्द्र सिंह, गुड्डू, मनोज शर्मा आदि ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन महाआरती की जा रही है। महोत्सव के समापन पर 17 सितम्बर को धूमधाम से गणपति प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
