Karoli तीन वर्ष में पहली बार 15 से 25 हजार रुपए के 35 इनामी आरोपी गिरफ्तार
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला पुलिस ने पिछले तीन वर्षों के मुकाबले वर्ष 2024 में 15 हजार से 25 हजार रुपए तक के इनामी आरोपियों को पकड़ने में तीन साल का रेकॉर्ड कायम करते हुए 35 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उपलब्धि की इस कड़ी में 25 हजार रुपए से अधिक का एक इनामी आरोपी भी पकड़ा है। पिछले तीन वर्षों में 112 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी राशि की कुल कीमत 11 लाख 61 हजार रुपए है। वर्ष 2022 में 15 हजार रुपए तक के 62 इनामी आरोपी, 2023 में 82 तथा 2024 में 76 आरोपी पकड़े। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 में 15-25 हजार रुपए तक के 35 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। 25 हजार रुपए से अधिक इनाम राशि का एक आरोपी भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। 2022 में इनामी राशि कुल करीब सवा लाख, 2023 में 2 लाख 58 हजार रही वहीं वर्ष 2024 में पहली बार दहाई का आंकड़ा छूकर यह राशि 11 लाख 61 हजार तक पहुंची।मुखबिर तंत्र की मजबूती, डीएसटी-डीएसबी और साइबर टीम के सहयोग के साथ पुलिस अधिकारियों की समन्वयता और पुख्ता आसूचनाओं से इनामी अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली।
गिरफ्तार इनामी राशि में आई तेजी
इसी प्रकार वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2024 में कुल गिरफ्तार इनाम राशि में 829.63 फीसदी की वृद्धि हुई, वहीं वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में कुल गिरफ्तार इनाम राशि में 350 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
