Karoli सुबह कोहरे ने दी दस्तक, सर्दी में हुआ इजाफा
Nov 19, 2024, 17:05 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सुबह-शाम गुलाबी सर्दी के बाद इस सीजन की पहली सर्दी का अहसास सोमवार को हुआ। बादल छाने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा सूरज की किरणें भी करीब 3 घंटे की देरी से सुबह 10 बजे निकली। वहीं शहर में हल्का कोहरा नजर आया। सर्दी होने से लोग भी शॉल और स्वेटर पहने दिखाई दिए। बाजारों में चाय-कचौरी आदि गर्म खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लोगों का जमावड़ा देखा गया। लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की। सुबह से ही आसमान में बादल और हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह हालांकि सूरज निकला लेकिन बादलों की ओट के चलते सूरज की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पाई। इस बीच हल्की हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। कोहरे के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक सर्दी का अहसास हुआ। सुबह करीब 10 बजे सूरज की किरणें निकलीं। लोग स्वेटर और जर्सी आदि गर्म वस्त्रों में नजर आए।
मेहंदीपुर बालाजी. मेहंदीपुर बालाजी आस्थाधाम सहित आसपास के क्षेत्रों में सर्दी बढ़नेे लगी है। सोमवार को तड़के से ही सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई। लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। क्षेत्र में इस सीजन का पहला कोहरा भी छाया। सर्दी बढऩे के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो गई है। इधर किसानों का कहना है कि सर्दी बढ़ने से फसलों को फायदा मिलेगा।
