Aapka Rajasthan

Karoli हिंडौन में सरसों की फसल में खिले फूल, किसानों के चेहरे खिले

 
Karoli हिंडौन में सरसों की फसल में खिले फूल, किसानों के चेहरे खिले

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली  हिंडौन सिटी क्षेत्र में तेज बारिश के कारण रबी फसलों की देरी से अक्टूबर महीने में हुई बुवाई के बाद खेतों में सरसों की नई फसल दिखाई दे रही है। श्रीमहावीरजी क्षेत्र के कुछ एक गांव में सरसों के पीले फूल सुशोभित दिख रहे है। वहीं हिंडौन के कई क्षेत्र में अभी फ़सल खड़ी हुई है।संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय, करौली के अनुसार इस वर्ष रबी फ़सल में सरसों के लिए दिए गए 65 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के मुताबिक 64 हजार 340 हेक्टेयर पर सरसों की बुवाई जिले में हुई थी। वही गेंहू की बुवाई का लक्ष्य काफी कम रहा। जिसमें 55 हजार हेक्टेयर भूमि पर बुवाई का लक्ष्य था। जबकि गेहूँ में 38320 हेक्टेयर भूमि पर बुवाई हो पाई।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीड़ी शर्मा ने बताया-इस मानसून सीजन में ज्यादा बारिश के कारण जलमग्न हुए खेतों में समय पर रबी फसलों की बुवाई नही हो पाई थी। जिसके कारण सितंबर माह में कम बुवाई हो पाई। अधिकांश क्षेत्रों में अक्टूबर में हुई। वही गेंहू की बुवाई के लिए किसान जमीन में नमी का इंतजार कर रहे है। तेज सर्दी के साथ गेंहू की बुवाई बढ़ेगी। बारिश के कारण खरीफ फसलों में बाजरे की पैदावार काफी कम रही। यही कारण है की कृषि उपज मंडी में बाजरे की आवक भी कम हो रही है। वही इन दिनों सिंचाई व खरपतवार का दौर चल रहा है।