Aapka Rajasthan

Karoli मेगा हाइवे पर पुलिया निर्माण में मिली खामियां, घटिया सामग्री का उपयोग

 
Karoli मेगा हाइवे पर पुलिया निर्माण में मिली खामियां, घटिया सामग्री का उपयोग

करौली न्यूज़ डेस्क, गुढाचन्द्रजी कस्बे के बोरिंग चौराहे के मांचड़ी मोड़ पर सानिवि विभाग के संवेदक द्वारा विभागीय मानदंड का पालना नहीं करते हुए पुलिया का निर्माण किया जा रहा था। लोगों की शिकायत पर सानिवि के अधिशासी अभियंता के के मीना व गंगापुर सिटी अधीक्षण अभियंता जयलाल मीना ने मौके पर पहुंचे और पुलिया निर्माण के घटिया निर्माण को देखते हुए उसे तुड़वाकर पुन: गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने के ठेकेदार को निर्देश दिए। पाटोली से बामनवास तक 140 करोड़ रुपए की लागत से रहे मेगा हाईवे सड़क निर्माण कार्य के तहत बोरिंग चौराहे पर लाखों रुपए की लागत से हो रहे पुलिया निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा मापदंड के अनुसार कार्य नहीं किए जाने की शिकायत पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की अधीक्षण अभियंता जयलाल मीना ने कार्य की जांच कर पुराने कार्य को हटाकर फिर से पुलिया बनाने की निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पुलिया निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संवेदक को मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पुलिया निर्माण बनाने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद संवेदक के द्वारा पुलिया निर्माण कार्य को फिर से जेसीबी की मदद से खोदा गया। ग्रामीणों ने चार दिन पहले पुलिया निर्माण कार्य के दौरान घटिया सामग्री व माप दंड को दरकिनार कर कार्य करने की अतिरिक्त मुख्य अभियंता से शिकायत की थी। इसके बाद विभाग के सहायक अभियंता योगेश कुमार मीना व कनिष्ठ अभियंता रोहिताश्व चौधरी मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया तो पुलिया निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री मिली। पुलिया निर्माण की चार दिवारी में दोनों तरफ पत्थर रखकर बीच में कंकड़ व मिट्टी भरी मिली। साथ ही सीमेंट बहुत ही कम मात्रा पाया इसके बाद उन्होंने पुलिया निर्माण कार्य को रुकवा दिया। कार्य के दौरान बनास की बजरी के स्थान पर क्रेशर की डस्ट पाई गई। इसके बाद सहायक अभियंता ने कार्य को फिर से करने के निर्देश दिए। इसके बाद से तीन दिन से पुलिया निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ था। इस पर अधिशासी अभियंता केके मीना के निरीक्षण के बाद गंगापुर सिटी अधीक्षण अभियंता जय लाल मीना मौके पर पहुंचे और पुलिया निर्माण के घटिया सामग्री मिलने पर उसे हटवाकर फिर से गुणवत्तापूर्ण तकमीने के अनुसार कार्य करवाने के ठेकेदार को निर्देश दिए।