Karoli भुगतान दिलाने की मांग को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली ग्निशमन केंद्र में कार्यरत कार्मिकों को पिछले 11 महीने से अधिक समय से भुगतान नहीं मिला है। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से लंबित मानदेय और अन्य भुगतान दिलाने की मांग की है।करौली के सपोटरा कस्बे में नगर पालिका के अग्निशमन केंद्र में कार्यरत कार्मिकों को पिछले 11 महीने से अधिक समय से भुगतान नहीं मिला है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कार्मिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से लंबित मानदेय और अन्य भुगतान दिलाने की मांग की है। सपोटरा नगर पालिका में फायर ब्रिगेड में करीब 11 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारी 6-6 घंटे के अंतराल पर अग्निशमन केंद्र में ड्यूटी देते हैं।
अग्निशमन केंद्र में कार्यरत द्वारिका प्रसाद, जय प्रकाश, जितेंद्र ने बताया कि उन्हें मात्र 8400 रुपए का मानदेय मिलता है। न्यूनतम मानदेय का भी नियमित भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों का आरोप है कि अक्टूबर 2023 से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 11 महीने 9 दिन से भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द मानदेय सहित अन्य भुगतान दिलाने की मांग की है।
