Karoli सिलेंडर पर चाय बनाते समय दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली मंडरायल मार्ग स्थित के रणगवा तालाब के समीप दुकान में सिलेंडर पर चाय बनाते समय आग लग गई। आग से हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। इस कारण बड़ा हादसा टल गया।फायर ब्रिगेड की लीडिंग फायरमैन भावना गुर्जर ने बताया कि दोपहर बाद रणगवा तालाब के पास अब्दुल की परचून और चाय की दुकान में सिलेंडर पर काम करते समय आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा, जहां लोगों ने जलते घरेलू गैस सिलेंडर को सड़क किनारे एक ओर डाल रखा था। वहीं, सड़क के दूसरी ओर दुकान में आग लगी हुई थी।

स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात कारणों से परचून की दुकान में आग लग गई, जिससे सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक अब्दुल ने बताया कि उसकी दुकान में खाद विक्रेता मनोज कुमार के भी खाद के कट्टे रखे हुए थे। आग के कारण खाद के कट्टे भी जल गए।
