Karoli इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली करौली न्यूज़ डेस्क, करौली हिंडौन सिटी के चौपड़ सर्किल के पास स्टेशन रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बुधवार रात लगभग 8 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान के मालिक हरिओम को जब इस घटना की सूचना मिली, तब तक दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दुकान में रखे प्लास्टिक ड्रम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कारण आग तेजी से फैल गई थी। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।सौभाग्य से दमकल की टीम समय रहते पहुंच गई, जिससे आग का आसपास की दुकानों तक फैलना रुक गया। हालांकि, दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
