Aapka Rajasthan

Karoli गोदाम में लगी आग, 12 लाख रुपए के स्कूल बैग और फर्नीचर राख

 
Karoli गोदाम में लगी आग, 12 लाख रुपए के स्कूल बैग और फर्नीचर राख

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली ब्राह्मण धर्मशाला के सामने स्थित एक कटले में बीती रात एक जनरल स्टोर के गोदाम में आग लग गई। इससे उसमें रखे करीब 12 लाख रुपए स्कूल बैग जलकर राख हो गए। बुधवार सुबह पडोसी दुकानदार की सूचना पर गोदाम में आग लगने का पता चला। पीड़ित दुकानदार के साथ मौके पहुंचे लोगों ने शटर तोड़कर देख तो अंदर रखा सामान राख बना नजर आया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। गोपाल सब्जी मंडी मोड़ पर जनरल स्टोर संचालक दीनबंधु खत्री ने बताया कि उसने शीतला बाजार रोड पर ब्राह्मण धर्मशाला के सामने स्थित एक कटले में किराए पर गोदाम लिया हुआ है।

जहां स्कूल बैग व अन्य प्रकार के बैगों का स्टॉक किया हुआ था। आम दिनों की भांति मंगलवार शाम को दुकान बंद करने के दौरान गोदाम के ताले जांचने गया था। बुधवार सुबह पड़ोस के एक दुकानदार ने उसे फोन पर कटले में स्थित गोदाम से धुआ निकलने व तपन होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने गोदाम के बाहर कटले की छत धुआं से काली पड़ी थी। गोदाम में सामान का नुकसान देखने के लिए शटर को खींचा तो दरबाजे पर लगी पत्थर की पट्टियां व दुकान के दासे टूट गए। आग लगने की सूचना पर आस-पास के दुकानदार मौके एकत्र हो गया। आग लगने के कारणों को पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बताया कि उसके गत सीजन से बचे व आगामी स्कूल खुलने के सीजन लिए स्कूल बैग का स्टॉक किया था। दिन का कामकाज होने की वजह से गोदाम में विद्युत कनेक्शन नहीं था।