Aapka Rajasthan

आज से 1 मार्च तक Karauli जिले में शुरू होंगे फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप, इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़िए पूरी जानकारी

 
आज से 1 मार्च तक Karauli जिले में शुरू होंगे फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप, इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़िए पूरी जानकारी 

करौली न्यूज़ डेस्क - करौली जिले के किसानों के लिए किसान रजिस्ट्री शिविर से जुड़ी एक उपयोगी खबर है। भू-प्रबन्ध आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार करौली जिले में किसान रजिस्ट्री शिविर का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया गया है। अब ये शिविर 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक तहसीलवार आयोजित किए जाएंगे।उपखण्ड अधिकारी प्रेमराज मीना ने बताया कि ये शिविर प्रत्येक तहसील में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे, जहां किसान अपनी भूमि पंजीयन संबंधी कार्य आसानी से करवा सकेंगे।

शिविर का तहसीलवार कार्यक्रम
24 से 26 फरवरी:

तहसील: ग्राम पंचायत
हिंडौन – बझेरा, खेड़ा, घोषना
सूरौठ – भुकरौली, हुक्मीखेड़ा, शेरपुर
श्री महावीरजी – दलनपुर, पटोंदा, इरनिया
सपोटरा – डबरा, नारौली, डिकोली कलां
मंडरायल – गुरदाह, धोरेता, चंदेलीपुरा
मासलपुर – कंचनपुर, खुड्डा, फतेहपुर
नादोती – बारा, राजाहेड़ा, पाल
टोडाभीम – गोरडा, भीमपुर, बौल
करौली – जहांगीरपुर, बिजलपुर, कोटा मामाचारी

27 फरवरी से 1 मार्च:
तहसील: ग्राम पंचायत
हिंडौन – क्यारदा खुर्द, महमदपुर, महूखास
सूरौठ – विजयपुरा, खीप का पुरा, सोमला रात्रा
श्री महावीरजी – अलीपुरा, अकबरपुर, बरगमा
सपोत्रा ​​– औदाच, जीरोटा, जोडली
मंडरायल - औंड, भाकरी, लोंगरा
मासलपुर – पिपरानी, ​​लेदरकलां, सिलोटी
नादौती – चिरवांडा, गढ़मोरा, रायसना
टोडाभीम – अजीजपुर, मन्नौज, नांगलमंडल
करौली – तुलसीपुरा, मांची, अटेवा
इस शिविर का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित तिथि पर अपने-अपने ग्राम पंचायत में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।