Aapka Rajasthan

Karoli शहर में जलभराव से निजात के लिए शुरू हुई कवायद, होगा विकास

 
Karoli शहर में जलभराव से निजात के लिए शुरू हुई कवायद, होगा विकास

करौली न्यूज़ डेस्क, जिला मुयालय पर बारिश के दौरान विभिन्न कॉलोनियों और निचले इलाकों में जलभराव की होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए अब कवायद शुरू हुई है। यदि सब कुछ उमीद के अनुरूप हुआ तो आगामी वर्षों में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके लिए स्थानीय नगरपरिषद की ओर से 130.50 करोड़ रुपए के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन प्रस्तावों में अन्य विकास कार्य भी शामिल हैं। पिछले दिनों जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा करने आए मुयमंत्री भजनलाल शर्मा को इन प्रस्तावों को सौंपा गया। अब सरकार से इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने का इंतजार है। नगरपरिषद ने 130 करोड 50 लाख रुपए के प्रस्ताव में आपदा तथा पर्यटन विकास के लिए राहत/सहयोग राशि प्रदान करने की मांग की है। नगरपरिषद सभापति पूनम शर्मा ने बताया कि 130.50 करोड़ रुपए की राशि के प्रस्ताव दिए हैं।

यदि प्रस्ताव राशि की मंजूरी मिलती है तो शहर में नासूर बन रही जलभराव की समस्या से निजात मिलने के साथ शहर के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे। गौरतलब है कि शहर में इस वर्ष अतिवृष्टि से निचले इलाकों के अलावा शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया।शहर के प्रमुख रास्तों पर आवागमन बाधित हो गया। जलभराव का जायजा लेने पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा करौली आए थे और राजकीय महाविद्यालय में अधिकारियों से जलभराव को लेकर चर्चा करते हुए जल निकासी के स्थायी समाधान का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे।