पांच फेरों तक सबकुछ था परफेक्ट लेकिन छठे में बजा मोबाइल और सातवें फेरे में दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता, जाने क्या है पूरा मामला ??
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसके साथ ही कई मामले सामने आ रहे हैं जहां शादी कैंसिल हो रही है। कभी दूल्हा आखिरी वक्त पर ज्यादा दहेज चाहता है तो कभी दुल्हन शादी से ठीक पहले मंडप से भाग जाती है। अब राजस्थान के करौली से ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद हर कोई हैरान है। यहां दूल्हे ने पांच फेरे लेने के बाद शादी तोड़ दी। मामला करौली से सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां चल रहे एक शादी समारोह में फेरे लिए जा रहे थे। दूल्हा-दुल्हन ने पांच फेरे ले लिए थे। छठे फेरे में ही दूल्हे का फोन बज उठा।
दूल्हे ने कॉल रिसीव की। इसके बाद उसने सातवां फेरा लेने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के की गर्लफ्रेंड का फोन आया था, जिससे बात करने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। सब कुछ ठीक था लेकिन जानकारी के अनुसार शनिवार को नादौती उपखंड में शादी समारोह चल रहा था। वरमाला बदलने के बाद शादी की बाकी रस्में चल रही थीं। पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खड़े होकर फेरे लेने को कहा। दोनों ने मंत्रोच्चार के साथ पांच फेरे पूरे किए। इसके बाद छठे फेरे में दूल्हे का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद दूल्हे ने सातवां फेरा लेने से इनकार कर दिया और सेहरा हटा दिया। इस घटना से दुल्हन दंग रह गई।
पुलिस बुलाई
दूल्हे के परिवार वाले भी उस वक्त हैरान रह गए जब दूल्हे ने सातवां फेरा लेने से इनकार कर दिया और कहा कि वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने लड़के के परिवार वालों को बंधक बना लिया। मौके पर पुलिस भी बुलाई गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस को यह कहकर लौटा दिया कि वे खुद ही मामला सुलझा लेंगे। मामला पंचायत में गया तो दुल्हन पक्ष की ओर से दिए गए पचास लाख वापस करने पर सहमति बनी। इसके बाद ही शादी में खर्च हुए सारे पैसे लड़की के परिवार वालों को वापस किए गए।
