Aapka Rajasthan

रात तक सब ठीक लेकिन सुबह होते ही छत से झूलती मिली होटल संचालक की लाश, संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी

 
रात तक सब ठीक लेकिन सुबह होते ही छत से झूलती मिली होटल संचालक की लाश, संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी 

करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर बालाजी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। वह कई वर्षों से मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के रास्ते पर किराए पर होटल चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है।

दुपट्टे का फंदा बनाया
अतुल रात करीब 12 बजे अपने परिवार के साथ होटल के कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब 3 बजे उसकी पत्नी उठी तो अतुल शाक्य (35) पुत्र श्याम सिंह का शव दुपट्टे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टोडाभीम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुसाइड नोट नहीं मिला चौकी प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि रात तीन बजे युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां युवक जमीन पर पड़ा था। उसके गले में दुपट्टा चादर की छत में लगे लोहे के पाइप से बंधा हुआ था। ऐसे में शव को कब्जे में लेकर टोडाभीम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। टोडाभी डीएसपी मुरारीलाल मीना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की, इसकी भी जांच की जा रही है।