Karoli इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का शटर तोड़कर 7 लाख के उपकरण व 95 हजार रुपये चोरी
इस दौरान सटी फर्नीचर की दुकान में सो रहे मिस्त्रियों में से रूप किशोर व नन्हे राम लघुशंका के लिए बाहर आए तो शोरूम की शटर टूटी देखी। साथ ही शोरूम के अंदर 3-4 जने होने का आभास हुआ। हमले की आशंका से डरे मिस्त्री ने दुकान के अंदर से फोनकर शोरूम मालिक को शटर टूटी होने की सूचना दी। कुछ देर बाद ही खाली भूखंड के पास खड़ी पिकअप से चोर सामान लेकर बयाना मोड़ की तरफ निकल गए। गांव से शोरूम मालिक परिजनों के साथ पहुंचा तो दोनों शटर टूटी मिलीं। साथ ही शोरूम के दो दोनों मंजिलों से सामान गायब था। सूचना पर रात में ही कोतवाली थाना पुलिस की गश्ती जीप मौके पर पहुंच गई। हैडकांस्टेबल शिवसिंह ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
शोरूम से यह हुआ चोरी: प्राथमिकी के अनुसार चोर शोरूम में रखे विभिन्न कंपनियों के एलइडी के लगभग 40 सेट, 60 मिक्सी, 10 इंडक्शन, 4 गीजर तथा अन्य छोटे उपकरणों को चोरी कर ले गए। गल्ले में रखें करीब 95 हजार रुपए भी चोर ले गए।
