Karoli के प्रसिद्ध रणगमा तालाब का तटबंध क्षतिग्रस्त, नाला भी अवरुद्ध
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली-मंडरायल मार्ग स्थित रणगमा तालाब क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है। तालाब का निर्माण रियासत काल में हुआ था। प्रशासनिक लापरवाही और अतिक्रमण के कारण बदहाल स्थिति में है। क्षेत्र में हुई तेज बारिश और तालाब के सीपेज मार्ग में अवरोध के कारण पाल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पाल क्षतिग्रस्त होने से वहां लगी रेलिंग भी गिर गई। पिछले साल भी पाल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही तालाब के ओवरफ्लो पानी की निकासी वाली मोरी भी अवरुद्ध है। जिससे तालाब के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।


प्रतिदिन तालाब पर घूमने आने वाले लोगों ने बताया कि रणगमा तालाब ऐतिहासिक धरोहर के साथ ही पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र है, लेकिन तालाब विभागीय अनदेखी का शिकार है। जिसके चलते तालाब के सीपेज मार्ग और ओवरफ्लो पानी का निकासी मार्ग मोरी अवरुद्ध है। जिसके चलते तेज बारिश और पानी के कारण तालाब की पाल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। शहर वासियों ने तालाब को पूर्णतया विकसित करने और उचित रखरखाव की मांग की है। घटना के बाद कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने निरीक्षण किया और बारिश को देखते हुए अधिकारियों को तालाब की स्थिति को लेकर सक्रिय और सतर्क रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान रणगमा तालाब से जल निकासी, पानी के अवरोध को हटाने, तालाब के आसपास सफाई करने सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए थे। उन्होंने तालाब पर मत्स्य विभाग द्वारा दिए गए ठेके की जांच करने के भी निर्देश दिए।
