Karoli में बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला मुख्यालय पर चटीकना मोहल्ला स्थित सदर गली क्षेत्र में परिजनों ने देखभाल करने वाली रिश्तेदार महिला पर बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला का शव करौली हॉस्पिटल की मॉर्चुरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करौली कोतवाली एएसआई गणेशाराम ने बताया कि सदर गली चटीकना में महिला साइना (58) पत्नी तौफीक की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक महिला के शव को करौली हॉस्पिटल की मॉर्चुरी पहुंचाया। जहां डॉक्टर से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक महिला की देखभाल करने वाली रिश्तेदार महिला पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की कोई भी संतान नहीं थी और पति की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। जिसके चलते कई सालों से रिश्तेदार महिला ही देखभाल कर रही थी। करौली कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
