Karoli जंगल में भैंस चराने गए बुजुर्ग की बंद खदान में डूबने से मौत
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली के कुडगांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में भैंस चराने गए एक बुजुर्ग की बंद पड़ी खदान में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम, कुड़गांव थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग का शव बाहर निकालकर कुड़गांव अस्पताल की मॉर्चुरी पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि राम सहाय (70) पुत्र हाबूलाल निवासी सलेमपुर भैंस चराने जंगल में गया था। इस दौरान लंबे समय से बंद पड़ी खदानों की ओर चला गया। बारिश के कारण खदानों में भरे पानी में डूब गया। बुजुर्ग के खदान में डूबने की सूचना कुड़गांव थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम को दी। सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम घटनास्थल पहुंची। जहां पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग का शव खदान से बाहर निकालकर कुड़गांव हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कुड़गांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
