कैलादेवी मेले में आने-जाने की सुविधा आसान! सरकार ने चलाई 300 बसें, किराए में भी मिलेगी इतनी भारी-भरकम छूट

करौली न्यूज़ डेस्क - कैलादेवी चैत्र नवरात्रि मेला कल (26 मार्च) से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगा। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर मेला आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस मेले में विभिन्न राज्यों से लोग कैला माता मंदिर में माथा टेकने आते हैं। प्रदेश के विभिन्न डिपो से बसों की व्यवस्था की गई है। रोडवेज हिंडौन के मुख्य प्रबंधक संदीप सांखला ने बताया कि इस बार कैलादेवी मेले के लिए प्रदेश से 45 डिपो आरक्षित किए गए हैं, जिसमें प्रदेश से 300 बसों की व्यवस्था की गई है। मंदिर में आने वाले यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।
इन स्थानों से चलेंगी बसें
रोडवेज प्रशासन प्रदेश के 45 डिपो से 300 बसें चलाएगा। सबसे अधिक 104 बसें आगरा से चलाई जाएंगी। धौलपुर से 44 बसें, बाडी से 17 बसें, हिंडौन रेलवे स्टेशन से 49 बसें, करौली से 17 बसें, गंगापुर सिटी से 30 बसें, मेहंदीपुर बालाजी से 5 बसें, हिंडौन बस स्टैंड से 10 बसें चलाई जाएंगी।
पहले चरण में 79 बसें चलाई जाएंगी
डिपो की बात करें तो विद्याधर नगर, टोंक, माधोपुर, जोधपुर, हिंडौन, कोटपूतली, हनुमानगढ़, खेतड़ी, सिरोही, शाहपुरा, सिरोही सहित अन्य डिपो से बसें लगाई गई हैं। गंगापुर रेलवे स्टेशन व हिंडौन से हर 15 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध रहेंगी। पहले चरण में 79 बसें चलाई जाएंगी। शेष बसें 28 मार्च से सुचारू रूप से चलाई जाएंगी।
एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। मंदिर ट्रस्ट ने 350 निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 305 सीसीटीवी लगाए गए हैं। मंदिर प्रबंधक विवेक द्विवेदी के अनुसार दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए 25 जल मंदिर बनाए गए हैं। 50 स्काउट गाइड और रोवर स्वैच्छिक सेवाएं देंगे। मेला क्षेत्र में 160 शौचालय और 200 से अधिक सफाई कर्मचारी रहेंगे।