Aapka Rajasthan

Karoli पांचना बांध से पानी की निकासी जारी, अब अन्य का भरने का इंतजार

 
Karoli पांचना बांध से पानी की निकासी जारी, अब अन्य का भरने का इंतजार

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिले के सबसे बड़े बांध पांचना से पानी की निकासी लगातार जारी है। बांध के तीन गेट खोलकर 3 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। पानी की निकासी के चलते बांध का जलस्तर घटकर 257.70 मीटर पहुंच गया। पांचना बांध को छोड़कर जिले के अन्य बांध पूरे नहीं भरे हैं। इस मानसून सत्र में जिले में सर्वाधिक बारिश श्रीमहावीरजी 784 एमएम, करौली 781 एमएम और सबसे कम मंडरायल में 258 एमएम दर्ज हुई है।

पांचना बांध के तीन गेट खोलकर 3 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। - Dainik Bhaskar

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सपोटरा के कालीसिल बांध का जलस्तर 20 फीट पहुंच गया है, जबकि कुल भराव क्षमता 25 फीट है। इसी प्रकार से जागर बांध का जलस्तर कुल भराव क्षमता 30 फीट के मुकाबले 4.98 फीट गेज है। मामचारी बांध में 19 फीट के मुकाबले 7.41 फीट पानी है। बैरुंडा में 3.19 फीट, नींदर में 17 फीट भराव क्षमता के मुकाबले 10.908 फीट, विशनसमंद में 7.5 फीट, न्यूटेक महस्वा में 6.099 फीट, फतेह सागर नादौती में 10.66 फीट और खिर खिरी 6.299 फीट पानी है, जबकि बांधवा, मोहनपुरा और भूमेंद्र सागर का गेज शून्य है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश कालीसिल बांध पर 105 एमएम हुई है, जबकि सपोटरा में 46 एमएम, नादौती 1 एमएम, श्रीमहावीरजी 3 एमएम, करौली 3 एमएम, पांचना बांध 6 एमएम और मंडरायल में 9 एमएम दर्ज की गई है।