Aapka Rajasthan

Karoli जलभराव से मिलेगी निजात, 20 लाख रुपए से बनेगी ड्रेनेज सिस्टम की डीपीआर

 
Karoli जलभराव से मिलेगी निजात, 20 लाख रुपए से बनेगी ड्रेनेज सिस्टम की डीपीआर

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली दशकों से जलभराव कर समस्या झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बीते महीनों अतिवृष्टि से उत्पन्न हुए बाढ़ जैसे हालात फिर से न बनें और बाजार में जलभराव नहीं हो। समस्या के स्थाई समाधान के लिए शहर में जल निकासी के लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। शहर में सुगम जल निकासी के लिए जल्द ही डीपीआर तैयार कराई जाएगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आगामी वर्ष में शहर के लोगों को जलभराव के हालातों से निजात मिल जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा भेजी स्वायत्त शासन निदेशालय व रुडिस्को की उच्च स्तरीय समिति की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नगर परिषद ने 20 लाख रुपए की लागत से जल निकासी की डीपीआर तैयार करने के लिए टेण्डर जारी किए हैं। जिसके तहत एक कंसलटेंसी एजेंसी से खारी नाले की समस्या सहित समूचे शहरी क्षेत्र में बारिश और सामान्य दिनों की जल निकासी का वृहद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। डीपीआर में आंकी गई लागत के बजट की सरकार द्वारा स्वीकृति जारी करने के उमीद है। जिससे खारी नाले की खामियों को दूर कर शहर में बेहतर ड्रेनज सिस्टम बनाया जाएगा। गौरतलब है कि 28.4 वर्ग किलोमीटर मेें बसे शहर में बेहतर ड्रेनेज सिस्टम नहीं होनेे से बारिश में बाजारों से सहित कॉलोनियों में जलभराव हो जाता है।

सुधरेगा खारी नाला, बनेंगा नया ड्रेनेज : नगर परिषद सूत्रों के अनुसार उच्च स्तरीय समिति की सर्वे रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर खारी नाले के बेड लेवल(धरातल) को सही करने के साथ पूर्ण बदलाव, आंशिक सुधार को लेकर कंसलटेंसी एजेंसी डीपीआर तैयार करेगी। साथ ही खारी नाले के अलावा शहर में दूसरे ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित किए लाएंगे।