करौली न्यूज़ डेस्क, करौली राज्य की भाजपा सरकार के पहले पूर्णकालिक बजट में विधानसभा में की गई घोषणाएं अब जल्द साकार होंगीसरकार की ओर बयाना-करौली मार्ग फोन लेन बाइपास व श्रीमहावीरजी में गंभीर नदी पर हाईलेबल ब्रिज की डीपीआर तैयार करने के लिए 60 लाख रुपए राशि स्वीकृत की है। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्त की जाएगी। जो बायपास और ब्रिज के निर्माण के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी।दरअसल सार्वजनिक निर्माण विभाग के हिण्डौन खण्ड कार्यालय क्षेत्र में विभागीय स्तर पर राज्य सरकार को बयाना- करौली मार्ग के बीच बाईपास रोड निर्माण के लिए 85 करोड़ रुपए तथा खेड़ा-श्रीमहावीरजी मार्ग पर गंभीर नदी पर हाईलेबल ब्रिज के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपए के प्रस्ताव भिजवाए थे। बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने दो प्रस्तावों पर घोषणा कर दी। अब बजट घोषणाओं को धरातल पर साकार करने की प्रक्रिया के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग (पथ) के संयुक्त सचिव सुनील कुमार गुप्ता व मुख्य अभियंता मुकेश भाटी ने श्रीमहावीरजी गंभीर नदी पर ब्रिज की डीपीआर के लिए गत दिवस 20 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। जबकि बायपास की डीपीआर के लिए गत माह 40 रुपए स्वीकृत हो चुके हैं।
एक प्रक्रियाधीन, अब दूसरी की कवायद
सूत्रों के अनुसार हिण्डौन में बायपास रोड निर्माण की डीपीआर के लिए कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। जो 16 अक्टूबर को खुलेंगे। वहीं ब्रिज की राशि स्वीकृति के बाद इसके कंसल्टेंट नियुक्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
एस्टीमेट पर बनेगी डीपीआर
विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव के अनुसार पीडब्लूडी द्वारा कंसल्टेंट एजेंसी को वांछित कार्य का एस्टेमेंट तैयार कर सौंपा जाएगा। इसके आधार एजेंसी द्वारा बायपास और गंभीर नदी के ब्रिज निर्माण की रूप रेखा व अनुमानित लागत की डीपीआर तैयार की जाएगी। उसके बाद राशि स्वीकृति, निविदा आदि के प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू होगा।विभागीय मुख्यालय बायपास व गंभीर नदी ब्रिज की डीपीआर के लिए क्रमश: 40 लाख व 20 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। बायपास के कंसल्टेंट के टेंडर चल रहे हैं। ब्रिज के कंसल्टेंट के लिए भी जल्द प्रक्रिया की जाएगी।