Karoli खेत में गाय घुसने पर छिड़ा विवाद, 6 जने हुए घायल
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सदर थाना क्षेत्र के सिंघान गांव में सोमवार सुबह एक खेत से निकाली गाय के दूसरे की फसल में घुसने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में बात बढ़ने पर चले लाठी-डंडों से दोनों पक्षों के 6 जने घायल हो गए। घायलों में 5 महिलाएं शामिल हैं। परिजनों ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने दो पक्षों के घायलों के पर्चा बयान दर्ज कर लिए हैं। चिकित्सालय में भर्ती गांव सिंघान निवासी कविता मीणा के अनुसार सुबह उसने अपने खेत में घुसी एक गाय को ताड़ कर बाहर निकाला था। बाद में गाय पड़ोस के दूसरे खेत में चली गई। गाय को खेत में घूमते देखा तो फसल खराब होने की आशंका में आए लोगों ने कहासुनी कर दी।
साथ ही घर के पास से निकलने पर देखने की चेतावनी दी। आरोप है कि भाभी प्यारबाई के साथ मंदिर जाते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर दी। शोर सुन बचाने पर पहुंचे पिता हरीसिंह को भी हमला कर घायल कर दिया। इधर चिकित्सालय में उपचारधीन दूसरे पक्ष की कमला ने बताया कि खेत में गाय घुसने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने घर पर आकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति महेश से मारपीट करने के दौरान बचाने पर उस सहित बहन अनीता व सास मोटा घायल हो गई। वहीं अन्य परिजन भी चोटिल हो गए।
