Aapka Rajasthan

karoli एकादशी पर मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़

 
karoli एकादशी पर मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली | क्षेत्र के मंदिरों में बुधवार को एकादशी को भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ रही। वहीं मंदिरों में ठाकुरजी का विशेष रुप से श्रृंगार कर झांकी सजाई गई। तिमावा में श्री गोपाल गुफा धाम पर एकादशी पर संत राधाकिशन महाराज ने श्री गोपाल जी तथा गुढाचन्द्रजी कस्बे के पचमेड़ी धाम के संत मुनीश्वर दास महाराज ने ठाकुरजी को पंचामृत से अभिषेक कर नई पोशाक पहनाकर झांकी सजाई।  इधर श्री घटवासन देवी के पुजारी मेघराज शर्मा ने माता जी का श्रृंगार कर झांकी सजाई। यहां पर एकादशी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की दर्शनों के लिए भीड़ रही। श्रद्धालु ठाकुरजी के दरबार दंडवत देते हुए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने देशी घी के पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि मन्नत मांगी। इधर गंगापुरसिटी के खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए सुबह पैदल रवाना हुए तथा कई अपने निजी वाहनों से दर्शनों के पहुंचे। क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग गंगापुर सिटी खाटूश्याम जी के दरबार में पहुंचते हैं।