Aapka Rajasthan

Karoli जयकारों के साथ भगवान जगदीश को श्रद्धालुओं ने किया ध्वज अर्पण

 
Karoli जयकारों के साथ भगवान जगदीश को श्रद्धालुओं ने किया ध्वज अर्पण
करौली न्यूज़ डेस्क,  समीपवर्ती जगदीश धाम कैमरी में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। जय जगदीश के जयकारों के बीच रतनसिंह खटाना, डॉ. समयसिंह, कृषि अधिकारी जनतसिंह, पुलिस निरीक्षक लखन सिंह खटाना सहित अन्य ने भगवान के ध्वजा चढ़ाकर करीब 32 लाख से अधिक की राशि से निर्मित चांदी का दरवाजा अर्पण किया। इस मौके पर मंदिर में भजन कीर्तन हुए।जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु बैण्डबाजे से पहुंचे। जिसमें कैमरी क्षेत्र के बारह गांवों के प्रमुख पंच पटेल सहित अन्य लोग शामिल हुए। धर्म जुलूस के जगदीश चौक पहुंचने पर मंदिर के महंत पं. मनोज शास्त्री, पं. हरिमोहन शास्त्री, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम खटाना, उपाध्यक्ष कैप्टन राजाराम खटाना, कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना, ट्रस्ट के पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि कप्तान सिंह खटाना, सचिव रामविलास गुर्जर सहित बारह गांवों के पंच पटेलों ने अगवानी की। अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में महंत मनोज शास्त्री व पं. हरिमोहन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान का अभिषेक कर ध्वज अर्पण किया। इसके बाद चांदी से निर्मित हरमंदिर के मुख्य द्वार आदि का पूजन करवाया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अतराज खटाना, भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष शेर सिंह खटाना, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष उदय सिंह गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि कप्तान सिंह आदि ने भाग लिया।