Karoli अन्नकूट महोत्सव में भक्तों ने पाई प्रसादी, सजाई झांकी
Nov 18, 2024, 13:07 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सोनेश्वर बालाजी मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में सोनेश्वर बालाजी मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित अन्नकूट महोत्सव में सैकड़ों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी पाई।इस मौके पर बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालु राजेंद्र सैनी, मोहनलाल सैनी, दिनेश सैनी, विकास कुमार गुप्ता आदि ने बताया कि महोत्सव में कढ़ी व बाजरे की प्रसादी बनाई गई। दोपहर 12 बजे प्रसादी का बालाजी महाराज को भोग लगाकर शुभारंभ किया गया। प्रसादी पाने के लिए महिलाएं गीत गाती हुई मंदिर में पहुंची। मंदिर परिसर में प्रसादी पाने के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। गुढ़ाचंद्रजी सहित मांचड़ी, आमलीपुरा, तिमावा, घाटौली, ठोड़ी, बाड़ा, राजपुर आदि गांवों से लोग प्रसादी के लिए पहुंचे। इसी प्रकार माली मोहल्ले स्थित शिव मंदिर पर भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालु रमेश मंगल ने बताया कि सुबह दस बजे भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को कड़ी-बाजरे की प्रसादी वितरित की गई।
बालघाट समीप के जहांनगर मोरड़ा गांव के अंजनी हनुमान मंदिर पर रविवार को अन्नकूट महोत्सव में आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से ही भक्तों की प्रसादी के लिए भीड़ रही। बालाजी महाराज को विधिवत पूजा अर्चना व भोग लगाने के बाद प्रसादी वितरण का दौर शुरू हुआ। लोगों ने जयकारों के साथ प्रसादी पाई। दोपहर से शुरू हुआ प्रसादी का दौर शाम तक चला।सेवक हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि हनुमानजी को चोला चढ़ाया गया। फूलों से मंदिर की सजावट की। आचार्य छैलबिहारी शर्मा ने पूजन कराया। भक्त हेमेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, कैलाश सोनी गोविंद सैन आदि मौजूद रहे।
